नौ महादलित परिवारों को दिया गया पर्चा

नौ महादलित परिवारों को दिया गया पर्चा

उदाकिशुनगंज . आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत शनिवार को सीओ हरिनाथ राम ने नौ महादलित परिवारों के बीच बंदोबस्ती का पर्चा दिया. सीओ ने बताया कि बुधामा पंचायत के नौ भूमिहीन परिवारों के बीच 3-3 डिसमिल जमीन का पर्चा देकर लोगों को घर बनाकर रहने का आश्वासन दिया. सीओ ने बताया कि पर्चाधारी लाभुकों में बिजली देवी,मंजू देवी,निलम देवी, राजेश्वरी देवी, मीना देवी, चंदन देवी, सुनिता देवी, मीना देवी एवं मंजूला देवी का चयन किया गया था. मौके पर मुखिया पंकज कुमार सिंह,अंचल कर्मी परमेश्वर राम, रविन्द्र यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >