सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रथम किस्त की सहायता राशि का हुआ वितरण

सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रथम किस्त की सहायता राशि का हुआ वितरण

मधेपुरा . जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए प्राप्त अतिरिक्त लक्ष्य के विरूद्ध 24 मार्च को लाभार्थियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रथम किस्त की सहायता राशि दी गयी, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त लक्ष्य 21249 में से 19230 लाभुकों को स्वीकृति प्रदान कर 12972 लाभुकों को अग्रिम किस्त की राशि का भुगतान कर दिया गया है. सिंगल क्लिक के माध्यम से 4052 लाभुकों को प्रथम किस्त का भुगतान किया गया, जिसमें छह लाभुकों शंकरपुर प्रखंड के सोनवर्षा पंचायत के यथा-रीना देवी, सीता देवी, शांती देवी, गीता देवी रंजू देवी व सिंटू देवी को स्वीकृति पत्र वितरण किया गया. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1994 लाभुकों द्वारा आवास पूर्ण कर लिया गया है, जिसमें से पांच लाभुकों को प्रतिकात्मक चाबी वितरण किया गया, जिसमें शंकरपुर प्रखंड के रायभीड़ पंचायत के शिवनारायण यादव, रूबी देवी, अमोद कुमार व सुरेश मंडल तथा सोनवर्षा पंचायत के विनोद कुमार को प्रतिकात्मक चाबी वितरण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >