अलाव से लगी आग, आठ घर जले

अलाव से लगी आग, आठ घर जले

प्रतिनिधि, कुमारखंड श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत परमानंदपुर पंचायत के नयनपट्टी वार्ड 10 में मंगलवार को अलाव से आग लग गयी, जिससे आठ घर जल गये. इस दौरान 16 पशु झुलस गयी. लोगों ने कहा कि देवदत्त पासवान, परमेश्वरी पासवान, द्रोपती देवी पति स्व चन्देश्वरी पासवान, जयमाला देवी पति नित्यानंद पासवान, सुभाष पासवान आदि का घर जल गया. वहीं घर में बंधी आठ गाय व आठ बकरी झुलस गयी. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी अंचलाधिकारी आकांक्षा कुमारी व थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण को दी. अग्निशामक दस्ता के पहुंचने से पूर्व ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया. इस संबंध सीओ ने बताया कि जांचोपरांत पीड़ित परिवार को अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >