बिजली की शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 13 घर जले

बिजली की शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 13 घर जले

पुरैनी. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुर पंचायत में मंगलवार को 13 लोगों का घर जल गया. वहीं एक बच्चा झुलसा गया, जिसका इलाज चल रहा है.जानकारी के अनुसार गणेशपुर पंचायत के वार्ड नंबर नौ में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी, जिससे 13 लोगों का घर जल गया. वहीं एक बाइक जल गया है. अगलगी की सूचना लोगों ने अग्निशमन विभाग को दी. दमकल की चार गाड़ियां पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया. घटना की सूचना प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश पंडित, जिला परिषद प्रतिनिधि संजय साहनी, मुखिया मो वाजिद, मुखिया विनोद कांबली निषाद रूपेश कुमार झा, पूर्व सरपंच पप्पू मिस्त्री पुष्प रंजन राय, प्रीतम कुमार, राहुल यादव आदि पहुंचे. पीड़ितों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया. मौके पर पहुंचे राजस्व कर्मचारी ने क्षति का आकलन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >