जीविका आहार केंद्र में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

जीविका आहार केंद्र में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

अहले सुबह हुआ हादसा, मची अफरा-तफरी, कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर पाया काबू

मधेपुरा. सदर अस्पताल की जीविका आहार केंद्र में रविवार के अहले सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से लाखों रुपये की क्षति हो गयी. अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है. इस हादसे में केंद्र में रखे खाद्य सामग्री, एलईडी, कंप्यूटर, फर्नीचर, बर्तन सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए. इससे लाखों रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है. घटना के समय केंद्र बंद था, जिसके कारण कोई जनहानि नहीं हुई. आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दी. मौके पर लोगो के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग काफी तेजी से फैली, जिससे केंद्र के अंदर रखा अधिकांश सामान जल गया. आग की तीव्रता को देखते हुये कुछ समय के लिये अस्पताल परिसर में दहशत का माहौल बना रहा. अस्पताल प्रशासन ने घटना की पुष्टि करते हुये बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. वहीं, नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है. प्रशासन ने कहा कि जल्द ही आहार केंद्र को पुनः सुचारू करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि मरीजों व उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >