दिलखुश उर्फ गोदो हत्याकांड में प्राथमिकी दर्ज

दिलखुश उर्फ गोदो हत्याकांड में प्राथमिकी दर्ज

कुमारखंड. श्रीनगर थाना के रामनगर महेश पंचायत में मंगलवार की शाम दिलखुश उर्फ गोदो मुखिया हत्याकांड में पिता ने केस दर्ज कराया गया है.बीते पांच वर्षों से पंचायत के वार्ड संख्या-12 गोढ़ीयारी टोला निवासी दो चचेरे भाई सुखाय मुखिया व रामनारायण मुखिया के बीच विवाद चल रहा था. 15 दिन पहले पूर्व सुखाय मुखिया के पुत्र दिलखुश उर्फ गोदो मुखिया व रामनारायण मुखिया के पुत्र अर्जुन मुखिया उर्फ भूटवा के बीच नोक झोंक हुआ था. इस दौरान भूटवा ने दिलखुश को जान से मार देने की धमकी दिया था. मंगलवार की शाम पंचायत सरकार भवन में मजदूरी का काम कर जैसे ही दिलखुश घर आया और दरवाजे पर बैठा. इसी दौरान अर्जुन चाकू लेकर वहां पहुंच गया. अर्जुन ने दिलखुश की चाकू मारकर हत्या कर दी. मृतक के पिता सुखाय मुखिया ने युवक के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या मामले में मृतक के पिता के आवेदन के आलोक केस दर्ज कर हत्यारे युवक को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >