छिनतई को लेकर प्राथमिकी दर्ज

छिनतई को लेकर प्राथमिकी दर्ज

सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र के एनपीएस रामटोला सुखासन सिंहेश्वर में कार्यरत सहायक शिक्षक अजय कुमार आरोही से 20 हजार रुपये की छिनतई कर ली गयी. घटना भवानीपुर पुल के पास हुई. शिक्षक ने बताया कि वह स्कूल से लौटते समय सुखासन के पास एटीएम से 20 हजार रुपया निकाला. रास्ते में चिकनी गम्हरिया निवासी अशोक कुमार साह, अभिमन्यु कुमार व निकेश कुमार दो अन्य लोगों के साथ बाइक पर पहले से मौजूद था. सभी ने हथियार के बाल पर 20 हजार रुपया छीन लिया. वहीं शर्ट की ऊपरी जेब से तीन हजार रुपया छीन लिया. तीनों ने धमकी दी कि एक लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर जान से मार देंगे. वहीं थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >