एनएच जाम करने को लेकर छह नामजद सहित 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, तीन गिरफ्तार

थाना क्षेत्र अंतर्गत कमरगामा के सिरसिया में कार्यपालक सहायक की मौत के बाद एनएच 131 को जाम कर दिया गया. इसे लेकर सीओ के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र अंतर्गत कमरगामा के सिरसिया में कार्यपालक सहायक की मौत के बाद एनएच 131 को जाम कर दिया गया. इसे लेकर सीओ के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी में छह नामजद सहित 150 अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. सीओ नवीन कुमार सिंह के द्वारा दिये गये आवेदन में बताया गया कि सूचना मिली थी कि मृतक गिद्दा वार्ड दो निवासी राजू सरदार जो कमरगामा पंचायत में कार्यपालक सहायक के पद पर पदस्थापित थे. जिनकी मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो गयी थी. उनके शव को बड़हरी चौक एनएच 131 पर रखकर एनएच 131 को कुछ व्यक्ति जाम कर दिये हैं. सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई हेतु पुनि सह थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के साथ बड़हरी चौक पहुंचने पर देखा कि करीब 100-150 व्यक्ति मृतक राजू सरदार का शव रखकर रोड पर आगजनी करते हुए रोड को जाम कर दिये हैं. इससे सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई है. हमलोगों को देखकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे व बोल रहे थे कि प्रशासन की गाड़ी को जला दो. स्थानीय चौकीदार के द्वारा छह लोगों को पहचाने व अन्य करीब 100-150 अज्ञात को नहीं पहचाने. हमलोगों के द्वारा काफी समझाने-बुझाने के बाद भी नहीं मान रहे थे. समझाते-बुझाते करीब छह घंटा के बाद शव को अंत्य परीक्षण हेतु सदर अस्पताल भेजा गया. इस तरह से पुलिस पदाधिकारी व कर्मी की बात नहीं मानना, एनएच 131 को जाम करना एक संज्ञेय अपराध है. वहीं थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करते हुए सूर्यनारायण चौधरी, राहुल चौधरी और लक्ष्मण पंडित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >