विशेष वाहन जांच अभियान, नियम उल्लंघन करने वालों से वसूला गया जुर्माना

विशेष वाहन जांच अभियान, नियम उल्लंघन करने वालों से वसूला गया जुर्माना

जीतापुर. पुलिस ने

ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू कराने के लिए विशेष वाहन जांच अभियान शुक्रवार को चलाया गया, जिसका नेतृत्व यातायात थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने किया. उन्होंने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर यह विशेष कार्रवाई की जा रही है. जांच के दौरान वाहनों के जरूरी कागजात, परमिट, बीमा तथा बाइक चालकों के हेलमेट की जांच की गयी. अभियान के दौरान ट्रिपल लोडिंग, लहरिया कट, बिना हेलमेट व नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने जैसे मामलों पर विशेष ध्यान दिया गया. इन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गयी. शाम चार बजे तक कुल लगभग 65 हजार जुर्माना वसूला गया था. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और सड़क पर सावधानी से वाहन चलाएं. अभियान आगे भी जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >