स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा प्रपत्र भरें आठ से

स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा प्रपत्र भरें आठ से

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी कर स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर जून 2025 सीबीसीएस कोर्स का परीक्षा प्रपत्र स्नातकोत्तर विभागों व संबंधित महाविद्यालयों में यूएमआइएस पोर्टल द्वारा ऑनलाइन माध्यम में भरने की तिथि निर्धारित कर दी है. इस बाबत बीएनएमयू परीक्षा नियंत्रक डाॅ शंकर कुमार मिश्रा ने बताया कि बिना विलंब शुल्क के साथ परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि आठ से 13 मई तक है. वहीं विलंब शुल्क के साथ परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि 14 व 15 मई निर्धारित है. उन्होंने बताया कि परीक्षा प्रारंभ होने की तिथि 23 मई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >