पिता को गोली मारकर किया जख्मी, मां ने थाने में दिया आवेदन

पिता से किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर आवेश में आकर पुत्र ने पिता को गोली मारकर जख्मी कर देने का मामला प्रकाश में आया है.

शंकरपुर. पिता से किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर आवेश में आकर पुत्र ने पिता को गोली मारकर जख्मी कर देने का मामला प्रकाश में आया है. घटना शनिवार संध्या थाना क्षेत्र के रायभीर पंचायत के वार्ड नंबर सात की है. मामले को लेकर जख्मी सेवानिवृत्त शिक्षक रामभजन की पत्नी अरुणा देवी ने रविवार को थाने में आवेदन देकर पुत्र व पुत्रवधू पर हत्गोया करने की नीयत से उसके पति को गोली मारने का आरोप लगाया गया है अरुणा देवी ने पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम शिक्षक राम भजन यादव और उसके पुत्र मनीष कुमार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई. इसके बाद मनीष आवेश में आकर हत्या करने की नीयत से पिता के गर्दन में गोली चला दी. इस घटना में मेरे पति गंभीर रूप से जख्मी होकर जमीन पर गिर गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से उपचार के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल ले गये. जहां गंभीर हालत को देकर पति को पटना रेफर कर दिया गया. फिलहाल पटना में उपचार चल रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर नामजद की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >