विकसित भारत क्विज में अत्यधिक भागीदारी करें सुनिश्चित-प्रधानाचार्य

विकसित भारत क्विज में अत्यधिक भागीदारी करें सुनिश्चित-प्रधानाचार्य

मधेपुरा.

माय भारत पोर्टल व माय गवर्मेंट पोर्टल पर ऑनलाइन आयोजित विकसित भारत क्विज एक सितंबर, से शुरू हुई है, जो 15 अक्तूबर 2025 तक चलेगी. इसमें ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाय. उक्त बातें प्रधानाचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव ने कही. वे सोमवार को विद्यार्थियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बिहार को एक लाख भागीदारी का लक्ष्य दिया गया है. इसमें मधेपुरा की अधिकाधिक भागीदारी अपेक्षित है. राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि क्विज का उद्देश्य विद्यार्थियों को नेतृत्व और अपनी प्रतिभा का मंच देना है. इसलिए सभी स्नातकोत्तर विभागाध्यक्षों व प्रधानाचार्यों से अनुरोध किया गया है कि वे विभिन्न माध्यमों से इसका प्रचार-प्रसार करें और अपने-अपने विद्यार्थियों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करें. उन्होंने बताया कि क्विज सभी में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं. इसके जगह-जगह पोस्टर-बैनर चिपकाया जा रहा है. मौके पर बीसीए विभागाध्यक्ष केके भारती, असिस्टेंट प्रो नीतीश कुमार, सुनील कुमार, दिनेश प्रसाद यादव, शोधार्थी सौरभ कुमार चौहान आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GUNJAN THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >