लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी चलाया गया अतिक्रमण हटाओ

बाजारों में फैले अवैध कब्जों को हटाया गया.

सिंहेश्वर

सिंहेश्वर नगर पंचायत में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी चलाया गया. इससे शहर के अलग अलग मोहल्ले और गलियों में अफरा-तफरी मच गयी, जहा प्रशासन की सख्ती के कारण अतिक्रमणकारियों को अपना सामान हटाना पड़ा. इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और नियमों का उल्लंघन करने वालों की सामग्री जब्त की गई. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा. नगर पंचयात क्षेत्र में दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया और बाजारों में फैले अवैध कब्जों को हटाया गया. सबसे पहले ब्लाक रोड से शर्मा चौक तक के इलाके में सड़कों के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाया गया. अभियान शुरू होते ही बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई दुकानदारों ने खुद ही अपने अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया. पुलिस बल की तैनाती के साथ नप अतिक्रमण हटाने के लिए कर्मचारी तैनात थे. अतिक्रमणकारियों की सामग्री जब्त की गई और बार-बार उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा. इससे पहले मंगलवार को नगर पंचायत के कर्मियों ने अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया. जिसका नेतृत्व सीआई मुन्ना गोप और नप के जेई मुकेश कुमार ने किया. बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर लगातार अभियान चलाया जायेगा. बाजार क्षेत्र में सड़क के किनारे नाला के पांच फीट अंदर तक किसी प्रकार निर्माण या नाला के आगे किसी प्रकार का दुकान लगाने की अनुमति नहीं होगी. प्रशासन के उग्र रवैया को देखते हुए कई दुकानदार सड़क के दोनों किनारे खुद भी अतिक्रमण हटाते रहे. अतिक्रमण हटाओ अभियान के दूसरे दिन ब्लॉक रोड से पोस्ट ऑफिस रोड और शर्मा चौक तक सड़क को अतिक्रमण खाली कराया गया. इस बीच नाला के सामने दुकान व समान को जब्त कर लिया गया. बताया गया की मंगलवार को ब्लॉक रोड से पोस्ट ऑफिस रोड और शर्मा चौक तक एवं पेट्रोल पंप तक अतिक्रमण मुक्त कराया गया. जबकि इस बीच कई लोगों को अतिक्रमण जल्द हटाने का निर्देश दिया गया. वहीं आगे रोड नंबर 18 सहित एनएच 106 पर सड़क के दोनों तरफ लगने वाली दुकानों व और सड़क पर अवैध तथा अस्थायी वाहन,ठेला सहित अस्थायी दुकानदार को हटाया जाएगा. बताया गया कि इस तरह का अतिक्रमण हटाओ अभियान शहर के दूसरे हिस्सों में भी चलाया जाएगा. वहीं यह भी कहा गया कि अगर दुबारा से कोई अतिक्रमण करते है तो उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. वहीं सीओ नवीन कुमार सिंह व नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजकुमार कुशवाहा ने बताया कि सभी को सख्त निर्देश दिया गया है कि नाला को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त रखा जाए. अगर इसमें कोई अवरोध उत्पन्न करते है तो सामान जप्त करने के साथ- साथ जुर्माना भी वसूला जायेगा। इस दौरान सिंहेश्वर थाना के पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >