बिजली बिल में गड़बड़ी सुधारने के लिए मधेपुरा में छह दिन लगेगा विशेष कैंप

बिजली बिल में गलतियों को सुधारने के लिए उदाकिशुनगंज, मधेपुरा में 17 से 22 अगस्त तक विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। विद्युत उपभोक्ता अपने गलत बिलों, मीटर रीडिंग त्रुटियों या अन्य विपत्र संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित तिथियों पर कैंप स्थल पर पहुंचकर आवेदन जमा कर सकते हैं। यह पहल उपभोक्ताओं को विभागीय कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत देगी।

उदाकिशुनगंज, मधेपुरा : प्रखंड क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिजली बिल में सुधार के लिए छह दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर विशेष कैंप लगाया जायेगा. विभाग की ओर से 17 अगस्त से 22 अगस्त तक निर्धारित तिथियों के अनुसार विभिन्न पंचायतों और क्षेत्रों में कैंप का आयोजन किया जायेगा.

विद्युत विभाग ने गलत बिजली बिल आने वाले उपभोक्ताओं से निर्धारित तिथि पर कैंप में पहुंचकर आवेदन जमा करने की अपील की है. कैंप में अधिक राशि का बिल आने, मीटर रीडिंग में त्रुटि, गलत यूनिट दर्ज होने समेत अन्य विपत्र संबंधी समस्याओं को लेकर आवेदन दिया जा सकेगा.

किस दिन कहां लगेगा कैंप

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 अगस्त को कला मंच लश्करी, 18 अगस्त को पंचायत भवन मधुबन, 19 अगस्त को दुर्गा मंदिर के निकट बीड़ी रनपाल, 20 अगस्त को मंजौरा पंचायत भवन, 21 अगस्त को जोतेली पंचायत भवन और 22 अगस्त को नगर परिषद उदाकिशुनगंज अंतर्गत पंचायत भवन फनहन में विशेष कैंप लगाया जायेगा.

उपभोक्ताओं को अपनी समस्या से संबंधित आवश्यक कागजात के साथ निर्धारित तिथि को कैंप स्थल पर पहुंचकर आवेदन जमा करने को कहा गया है. प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद नियमानुसार बिजली बिल में आवश्यक सुधार किया जायेगा.

कार्यालय का चक्कर लगाने से मिलेगी राहत

विद्युत विभाग की ओर से कहा गया है कि बिजली बिल में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उपभोक्ता परेशान न हों. अपने क्षेत्र के नजदीकी कैंप में पहुंचकर समस्या दर्ज करायें. इससे उपभोक्ताओं को विभागीय कार्यालय का अनावश्यक चक्कर लगाने से भी राहत मिलेगी.

विभागीय अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली बिल में गड़बड़ी होने पर समय रहते कैंप में आवेदन जमा करें, ताकि जांच के बाद नियमानुसार सुधार की कार्रवाई की जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कौनैन वशीर

कौनैन वशीर प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. वर्ष 2001 में अमर उजाला से पत्रकारिता की शुरुआत की. अभी उदाकिशनगंज (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >