प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मधुबन पैक्स के लिए बुधवार को होने वाले चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. मतदान सुबह सात से शाम 04:30 बजे तक होगा. मतदान के तुरंत बाद ही देर शाम तक मतगणना का भी कार्य होगा. मतदान के लिए दो स्कूलों में पांच मतदान केंद्र बनाया गया है, जहां 3494 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. इस चुनाव में दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी दिपेश कुमार मोदक ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने को लेकर प्रशासन कृतसंकल्पित है. मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किये गये हैं. अभ्यर्थी पिंकी देवी और प्रमोद चौधरी के बीच मुकाबला होगा. पैक्स चुनाव के मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. यहां पर कर्मवती बालिका उच्च विद्यालय और मध्य विद्यालय में केंद्र बनाया गया है.
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.