एनएच 131 पर पुल के नीचे वृद्ध का मिला शव

एनएच 131 पर पुल के नीचे वृद्ध का मिला शव

चौसा. फुलौत थाना क्षेत्र अंतर्गत बरीखाल के पास एनएच 131 पर पुल के नीचे सोमवार को वृद्ध का शव मिला. लोगों ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष वरुण कुमार शर्मा को दी. सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान ननकू मंडल पिता साधु मंडल घर बथनाहा वार्ड नंबर पांच के रूप में हुई. परिजनों ने बताया कि ननकू मानसिक रूप से कमजोर था. थानाध्यक्ष वरुण कुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों ने देर शाम तक आवेदन नहीं दिया था. आवेदन मिलने पर मौत के कारणों का पता लगाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >