महाशिवरात्रि महोत्सव पर आठ दिवसीय महाआरती का होगा आयोजन

महाशिवरात्रि महोत्सव पर आठ दिवसीय महाआरती का होगा आयोजन

सिंहेश्वर . महाशिवरात्रि पर बाबा नगरी सिहेश्वर का शिवगंगा तट आस्था का केंद्र बनेगा. सिंहेश्वर मंदिर परिसर स्थित शिवगंगा तट पर कोशी में काशी का दिव्य स्वरुप शिव आराधना सह महाआरती में बनारस का डमरु, घंटी, और रामेश्वरम का शंख बजेगा. श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन व तापस पंडा समाज के संयुक्त तत्वावधान में यहां आठ दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव होगा. इस बीच शिवगंगा तट पर अयोध्या और काशी के तर्ज पर संध्या महाआरती का आयोजन किया जायेगा. इसकी तैयारी पूरी हो गयी है. फाउंडेशन के संस्थापक भास्कर कुमार निखिल बताया कि पिछले चार नवंबर 2024 से प्रत्येक रविवार को महाआरती का आयोजन हो रहा है. शिवरात्रि के मौके पर 15 से 22 फरवरी तक शिव आराधना सह महाआरती होगा. शिवरात्रि को भव्य और दिव्य बनाने के लिए श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन व तापस पंडा समाज ने बैठक की, जिसमें निर्णय लिया गया कि सिंहेश्वर को राष्ट्रीय पहचान व सांस्कृतिक उत्थान के तहत सिंहेश्वर मंदिर पुजारी तापस पंडा समाज व श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन की ओर से मंदिर परिसर में शिवगंगा तट पर काशी व हरिद्वार के तर्ज पर दिव्य संध्या सह महाआरती का आयोजन हो रहा है. महाआरती में शिवगंगा तट पर दीपक की ज्वाला, शंखनाद, डमरू की आवाज, शंख की ध्वनि, हर हर महादेव के जयकारे के साथ भक्त शामिल होंगे. मौके पर फाउंडेशन भाष्कर कुमार निखिल, आनंद भगत, प्रिंस यादव, नील कुमार, अभिषेक कुमार, तापस पंडा समाज के नीलांबर ठाकुर, दीपक ठाकुर, अभय ठाकुर, अन्नू ठाकुर, शंभु ठाकुर, प्रभात ठाकुर, धीरज ठाकुर, शिवम ठाकुर, छोटू ठाकुर मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >