बीस सूत्री बैठक में शिक्षा, पेयजल, आवास व किसानों के भुगतान का मुद्दा उठा

प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार को प्रखंड बीस सूत्री समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप मंडल ने की.

उदाकिशुनगंज.

प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार को प्रखंड बीस सूत्री समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप मंडल ने की. बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़ी जनसमस्याओं व विकास योजनाओं की समीक्षा की गयी. बैठक में बीडीओ गुलजारी पंडित, बीस सूत्री उपाध्यक्ष हरिलाल मंडल, पीएचसी प्रभारी डॉ रुपेश कुमार, बीपीआरओ सत्यनारायण रजक, बीएओ राजेश कुमार, बीएओ सागर कुमार चौधरी, शाखा प्रबंधक, विधायक प्रतिनिधि मोहन कांड ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि बबलू यादव, विधायक प्रतिनिधि देवनारायण राम सहित कई सदस्य उपस्थित थे. बैठक के दौरान सदस्य बादल कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पोशाक व साइकिल राशि जल्द उपलब्ध कराने की मांग उठाई. उन्होंने कहा कि राशि भुगतान में देरी होने से विद्यार्थियों व अभिभावकों को परेशानी हो रही है. वहीं विधायक प्रतिनिधि मोहनकांत ठाकुर ने उच्च विद्यालय खारा में भवन निर्माण कार्य की राशि निकासी के बावजूद निर्माण कार्य अधूरा रहने का मामला उठाते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की. विधायक प्रतिनिधि देवनारायण राम ने वर्ष 2023 से 2025 तक ममता कार्यकर्ताओं के लंबित मानदेय भुगतान का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण कार्यकर्ताओं को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. सदस्य तपेश ऋषिदेव ने सभी पंचायतों में श्मशान घाट निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया. साथ ही उन्होंने नल-जल योजना की खराब स्थिति व कई जगहों पर बंद पड़े जलापूर्ति व्यवस्था का मामला भी बैठक में उठाया. बीस सूत्री उपाध्यक्ष हरिलाल मंडल ने उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र में लगाए गए वाटर कूलिंग पेयजल योजना की स्थिति पर सवाल उठाते हुए लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की. वहीं प्रतीक सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभुकों को हो रही समस्याओं का मामला उठाया. सदस्य राजकुमार साह ने किसानों को समय पर भुगतान नहीं होने का मुद्दा उठाते हुए संबंधित विभाग से शीघ्र समाधान की मांग की. बैठक में मौजूद अधिकारियों ने सदस्यों द्वारा उठाए गए मामलों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया. इस अवसर पर बदल पासवान, अजीत सिंह, अरविंद महतो, राजीव सिंह, ज्योति मिश्रा व बृजेश मंडल सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >