मृतक के परिजनों से मिले ई प्रभाष

मृतक के परिजनों से मिले ई प्रभाष

उदाकिशुनगंज . उदाकिशुनगंज नगर परिषद के तेलडीहा गांव निवासी बैजनाथ महतो की पत्नी माला देवी, पुत्र विशाल महतो व बहू आरती देवी की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गयी. बुधवार को मृतक के परिजनों से राजद नेता ई प्रभाष कुमार यादव मिले. वहीं लुधियाना में एक फैक्ट्री की बिल्डिंग गिरने से हरेली निवासी नारायण यादव के पुत्र ललन यादव की भी मौत हो गयी थी. मृतक के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त करते हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. परिजनों से मिलने के बाद ई प्रभाष ने कहा कि दोनों ही घटना दुखद है. राजद नेता ने सरकार से मुआवजे की मांग करते हुए उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मिलकर न्याय दिलाने की बात कही. मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष गजेंद्र राम, पंचायत अध्यक्ष दीपनारायण यादव, मो इसराफिल, विवेक कुमार, छात्र अध्यक्ष रवि यादव, पार्षद मनोज कुमार, छात्र नगर अध्यक्ष राहुल कुमार, मिलन यादव, लालू कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >