मृतक के परिजनों से मिले ई प्रभाष

मृतक के परिजनों से मिले ई प्रभाष

मुरलीगंज.

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत

रामपुर वार्ड संख्या पांच निवासी नारायण ठाकुर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी. बुधवार को बिहारीगंज विधानसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी ई प्रभाष कुमार शोक संतप्त परिवारों से मिले. उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया. उन्होंने सरकार और स्थानीय प्रशासन से मांग की कि दिवंगत नारायण ठाकुर के परिवार को मुआवजा, पारिवारिक पेंशन और सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाय. उन्होंने राजद परिवार की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. मौके पर सुखदेव राम, हरि ठाकुर, बंटी पासवान, बिजली मुखिया, संतोष ठाकुर, संटू ठाकुर, मिलन यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >