शराबी व तस्कर गिरफ्तार

शराबी व तस्कर गिरफ्तार

मधेपुरा. मद्यनिषेध मधेपुरा मुरलीगंज थाना क्षेत्र के तमौट परसा वार्ड नंबर 13 में छापेमारी कर एक बाइक सहित 35 लीटर चुलाई शराब बरामद कर हेमंत कुमार काे गिरफ्तार किया. वहीं मधेपुरा थाना क्षेत्र के पिठाही वार्ड नंबर 10 में छापेमारी कर एक बाइक सहित पांच लीटर चुलाई शराब बरामद कर संतोष कुमार काे गिरफ्तार किया. बिहारीगंज थाना क्षेत्र के मधुकरचक वार्ड नंबर तीन में छापेमारी कर 80 लीटर चुलाई शराब बरामद कर विभिषण यादव को गिरफ्तार कर व छोटू यादव के विरूद्ध फरार अभियोग दर्ज किया. साथ ही जिला अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से श्वास विश्लेषण करने पर तीन व्यक्ति को शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >