भाजपा भगाओ, तेजस्वी सरकार बनाओ रैली तीन मई को

भाजपा भगाओ, तेजस्वी सरकार बनाओ रैली तीन मई को

मधेपुरा. जिला परिसदन में सोमवार को अतिपिछड़ा राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयकांत यादव ने की. बैठक में आगामी तीन मई को राष्ट्रीय जनता दल अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के द्वारा पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में अति पिछड़ा जगाओ, भाजपा भगाओ, तेजस्वी सरकार बनाओ रैली को सफल बनाने के लिए मधेपुरा परिसदन में अति पिछड़ा कार्यकर्ताओं की बैठक होगी. मौके पर आलमनगर के पूर्व प्रत्याशी सह प्रदेश उपाध्यक्ष अति पिछड़ा ई नवीन निषाद, वरिष्ठ नेता डॉ मनोज यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, गोपाल यादव मीडिया प्रभारी, युवा नेता नेपोलियन यादव, संजीव कुमार, विनोद कुमार यादव, सुनील राय, सुभाष गुप्ता, विनोद मंडल, डब्लू मंडल आदि मौजूद थे. नवीन निषाद ने कहा कि हम सभी अति पिछड़ा वर्ग के लोगों ने अबकी बार तेजस्वी प्रसाद यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं. उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने जो माई बहिन मान योजना के तहत बिहार के महिलाओं के लिए घोषणा किया है. उसको शत प्रतिशत लोगों के हित में लागू किया जायेगा. जिलाध्यक्ष जयकांत यादव ने अति पिछड़ा समाज से आह्वान किया कि हजारों हजार की संख्या में तीन मई को पटना पहुंचे. वहीं राजेंद्र प्रसाद यादव व डॉ मनोज यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल एटू जेड की पार्टी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >