पशु चिकित्सालय में नहीं मिलते डॉक्टर, पशुपालक परेशान

पशु चिकित्सालय में नहीं मिलते डॉक्टर, पशुपालक परेशान

कुमारखंड. कुमारखंड में पशु चिकित्सालय से हमेशा डॉक्टर गायब मिलता है, जिससे विभिन्न पंचायतों के पशुपालक पशुओं की बीमारी से परेशान हैं. डॉक्टरों के अभाव में मवेशियों का उचित इलाज नहीं हो पा रहा है. पशुपालकों को बिना इलाज के ही लौटना पड़ रहा है.पशुपालकों का कहना है कि पशु चिकित्सालय पर अक्सर ताला लगा रहता है, जिससे आसपास के गांव से आए ग्रामीणों को इलाज के लिए प्राइवेट डॉक्टर के पास जाना पड़ता है. डॉ प्रवीन प्रभाकर की नियुक्ति होने के बावजूद डॉक्टर कभी-कभी ही चिकित्सालय आते हैं.गर्मी के दिनों में मवेशियों में बीमारी का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा, पशुपालकों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है. राज्य सरकार निशुल्क टीकाकरण और पशुओं को बचाने के लिए कई योजनाएं चला रही है, लेकिन अधिकारियों और डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण पशुपालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >