जल व पर्यावरण का संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं तक नहीं रहे सीमित – प्राचार्य

जल व पर्यावरण का संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं तक नहीं रहे सीमित – प्राचार्य

इंजीनियरिंग कॉलेज में दिया गया जल ही जीवन का संदेश

सिंहेश्वर.

बीपी मंडल अभियंत्रण महाविद्यालय में विज्ञान, प्रावैधिकी व तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान क्विज, पोस्टर प्रस्तुति, पेंटिंग, निबंध लेखन व समूह चर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें 150 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व संस्थान के प्राचार्य प्रो अरबिंद कुमार अमर ने कहा कि वर्तमान समय में जल संकट और पर्यावरण असंतुलन वैश्विक चुनौती बन चुके हैं. ऐसे में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है. उन्होंने कहा कि जल और पर्यावरण का संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए. बल्कि इसे जन- जन की जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा.

उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी प्राध्यापक व छात्रों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने पर बल दिया. कार्यक्रम में नोडल ऑफिसर प्रो उत्तम कुमार, कार्यक्रम समन्वयक प्रो हरेकृष्ण मिश्रा, प्रो कुणाल कुमार, प्रो विक्की आनंद, डॉ मो साजिद आदि उपस्थित थे. छात्र समन्वयक के रूप में आदित्य, अमन, हिमांशु, रोशन व गौरव ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. जनसंपर्क पदाधिकारी प्रो उत्तम कुमार ने बताया कि विजेताओं को आगामी जल जीवन हरियाली दिवस के अवसर पर मधेपुरा के वन पदाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र व पदक प्रदान किये जायेंगे. साथ ही उसी दिन कॉलेज परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >