जनसुनवाई में डीएम ने सुनी आमजनों की समस्याएं

जनसुनवाई में डीएम ने सुनी आमजनों की समस्याएं

मधेपुरा. जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने सोमवार जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी. जनसुनवाई में 25 आवेदन लोगों ने दिया. डीएम ने सभी आवेदकों की समस्याएं सुनी. उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही स्पष्ट किया कि प्रत्येक आवेदन का निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर पारदर्शी, निष्पक्ष व न्यायसंगत तरीके से किया जायेगा. डीएम ने कहा कि जनसुनवाई प्रशासन व आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक सशक्त माध्यम है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित कर आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी से राहत प्रदान करें. जिला प्रशासन आम जनता की समस्याओं के त्वरित व प्रभावी निस्तारण के लिए सतत प्रतिबद्ध है तथा जनसहभागिता को प्रशासनिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार मानता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >