प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर होगी कार्रवाई

प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर होगी कार्रवाई

उदाकिशुनगंज.

थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता एसडीपीओ अविनाश कुमार ने की. एसडीपीओ ने कहा कि सरस्वती पूजा में आयोजन कमेटी के सदस्यों को थाने से अनुमति लेना अनिवार्य है. पूजा व प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर कार्रवाई की जायेगी. पकड़े जाने पर डीजे बजाने वाले व मालिक के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. पूजा के दौरान लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति प्रदान की जायेगी. वहीं पूजा कमेटी के सदस्यों को प्रतिमा विसर्जन का रुट चार्ट लाइसेंस के समय देना होगा. एसडीपीओ ने लोगों से कहा पूजा शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराये जाने में प्रशासन का सहयोग करें. मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर संतोष कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार, बीडीओ गुलजारी पंडित, बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप मंडल, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संजय मंडल, संतोष यादव, संतोष कुमार मंडल, वार्ड पार्षद रमण कुमार राणा, संजय मार्शल, शुऐब उद्दीन, पूर्व मुखिया संजीव झा, अब्दुल अहद, मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुमार यादव, मो सद्दाम, कमलेश्वरी मेहता, राजद प्रखंड अध्यक्ष गजेंद्र राम, पूर्व मुखिया छठठु पोद्दार, सरपंच संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >