पुण्यतिथि पर गरीब-निसहायों के बीच कंबल वितरण

गरीब-निसहाय परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया गया

कुमारखंड

प्रखंड के सिंहपुर गढ़िया पंचायत में शंकर ड्रग्स स्टोर, कुमारखंड के मालिक द्वारा रविवार को गरीब-निसहाय परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया गया. यह कार्यक्रम उनके दादा स्वर्गीय प्रताप नारायण सिंह की 22वीं, दादी स्वर्गीय सुशीला देवी की 21वीं एवं माता स्वर्गीय नीलम देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान किया गया. वार्ड संख्या सात स्थित पैतृक आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पंचायत के विभिन्न वार्डों से आए ग्रामीणों ने स्वर्गीय प्रताप नारायण सिंह, स्वर्गीय सुशीला देवी एवं स्वर्गीय नीलम देवी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर शंकर ड्रग्स स्टोर के मालिक रवि कुमार सिंह ने पंचायत के वार्ड संख्या 12 के अग्नि पीड़ित परिवार समेत रामकृष्ण ऋषिदेव, नारायण ऋषिदेव, जवाहर ऋषिदेव, डोमी शर्मा, श्रवण कुमार सहित आसपास के सौ से अधिक गरीब-निसहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. इस अवसर पर शेर सिंह, निशांत सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >