सीएम के जनता दरबार सहित सभी लंबित मामलों का करें निबटारा: डीएम

सीएम के जनता दरबार सहित सभी लंबित मामलों का करें निबटारा: डीएम

साप्ताहिक समन्वय-सह-समीक्षा बैठक हुई प्रतिनिधि, मधेपुरा कलेक्ट्रेट स्थित झल्लू बाबू सभागार में डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक समन्वय-सह-समीक्षा हुई, जिसमें डीएम ने सर्वप्रथम आगामी दिशा की बैठक 28 अप्रैल के दृष्टिगत गत दिशा की बैठक की कार्यवाही प्रारूप की समीक्षा की व दिशा निर्देश दिया. साप्ताहिक बैठक में विधि शाखा अंतर्गत पूर्व से लंबित व नये एमजेसी, एलपीए व सीडब्ल्यूजेसी मामलों में नियमानुसार प्रति शपथ पत्र दायर करने का निर्देश दिया गया. मुख्यमंत्री जनता के दरबार, सीपी ग्राम, आयुक्त कार्यालय व जिला जनता दरबार में लंबित मामलों के निष्पादन करने का निर्देश दिया. मुख्य सचिव ने प्रत्येक मंगलवार को विभागवार आयोजित वीसी में लंबित मामलों के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया. .बैठक में डीडीसी अवधेश कुमार आनंद, अपर समाहर्त्ता अरुण कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी उदाकिशुनगंज के साथ अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >