सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति ने अपनाया कड़ा रुख शिकायतों के बाद संवेदक द्वारा पार्किंग वसूली हुई निरस्त

सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति ने अपनाया कड़ा रुख शिकायतों के बाद संवेदक द्वारा पार्किंग वसूली हुई निरस्त

विभागीय वसूली शुरू सिंहेश्वऱ सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति की ओर पार्किंग वसूली को लेकर की गयी बंदोबस्ती को कड़ा रुख अपनाते हुए निरस्त कर दिया है, जबकि अब न्यास समिति की ओर विभागीय वसूली शुरू कर दी गयी है. इस बाबत सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति सचिव सह उप विकास आयुक्त अनिल बसाक ने पत्र जारी करते हुए पार्किंग संवेदक रामपट्टी वार्ड संख्या आठ निवासी विजय सिंह को बताया है कि सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के अधीन पार्किंग की वित्तीय वर्ष 2025 -28 की बंदोबस्ती रद्द करने के संबंध में सूचित किया है कि सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति, सिंहेश्वर के अधीन साईकिल स्टैंड व अन्य वाहनों पड़ाव (पार्किंग) की वित्तीय वर्ष 2025-28 (05 जून 2025 से 04 जून 2028 तक) के लिए 1,66,00,000/- (एक करोड़ छियासठ लाख) रुपये में आपके द्वारा बंदोबस्ती लिया गया है. उक्त पार्किंग की वसूली आपके द्वारा न्यास समिति के निर्धारित दर से अधिक किया जा रहा है, जिसकी शिकायत श्रद्धालुओं के द्वारा बार- बार की गयी. उक्त के आलोक में न्यास समिति कार्यालय पत्रांक-927, दिनांक-14.07.2025, पत्रांक- 983, दिनांक-03.12.2025, पत्रांक- 1020, दिनांक- 20.01. 2026 के द्वारा आपसे स्पष्टीकरण की मांग किया तथा पार्किंग स्थल पर न्यास समिति द्वारा निर्धारित पार्किंग शुल्क का बैनर लगवाने का भी निदेश दिया, लेकिन न तो संतोषजनक जवाब समर्पित किया गया और न ही अबतक निर्धारित पार्किंग शुल्क का बैनर लगवाया गया है. न्यास कार्यालय पत्रांक-1039, दिनांक-13.02.2026 के द्वारा जुर्माना भी किया गया है तथा एकरारनामा के अनुसार बंदोबस्ती राशि का द्वितीय किस्त 04 जून 2026 से पूर्व जमा किया जाना था. बंदोबस्ती राशि का द्वितीय किस्त मो-55,33,333/-(पचपन लाख तैंतीस हजार तीन सौ तैंतीस) रुपये जमा करने के लिए न्यास कार्यालय पत्रांक-1082, दिनांक- 20.05. 2026 व पत्रांक-1091, दिनांक- 01.06.2026 को नोटिस दिया गया, लेकिन अबतक बंदोबस्ती राशि का द्वितीय किस्त जमा नहीं किया गया है. उपरोक्त शिकायत व आपके द्वारा अवैध वसूली के संबंध में दिनांक- 04.06. 2026 को आयोजित न्यास समिति की बैठक में पार्किंग की बंदोबस्ती रद्द करने तथा विभागीय वसूली करने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है. अतएव सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति, सिंहेश्वर के अधीन साइकिल स्टैंड व अन्य वाहनों पड़ाव (पार्किंग) की दिनांक-16.07.2025 को किये गए एकरारनामा के कंडिका 02 व 03 के अनुसार क्यो नहीं आपके बंदोबस्तीको रद्द किया जाय. इस संबंध में तीन दिनों के अन्दर स्पष्टीकरण का जवाब अधोहस्ताक्षरी को समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे. अन्यथा माना जाएगा की इस संबंध में आपको कुछ नहीं कहना है. इसके साथ ही लेखापाल और प्रबंधक, सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति, सिंहेश्वर को निदेश दिया गया कि पार्किंग का विभागीय वसूली करना सुनिश्चित करेंगे. इस कार्रवाई की प्रतिलिपि न्यास समिति के सभी सदस्य, थानाध्यक्ष व अंचल अधिकारी, सिंहेश्वर, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी व्यवहार न्यायालय, मधेपुरा – सह- उपाध्यक्ष, सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति, सिंहेश्वर, जिला पदाधिकारी, मधेपुरा -सह- अध्यक्ष, सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति, सिंहेश्वर व अध्यक्ष, बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद, पटना को दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >