गंगा में डूबने युवक का शव बरामद

गंगा में डूबने युवक का शव बरामद

प्रखंड क्षेत्र के अमौना से महादेवपुर घाट जल भरने गया था शिवम ग्वालपाड़ा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खोखसी पंचायत के अमौना वार्ड नंबर 13 से लगभग दो सौ कांवरियां जल भरने महादेवपुर घाट शनिवार को गया था. इस दौरान अमौना निवासी मनोज पंडित का 19 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार नहाने के दौरान गंगा में डूब गया. एनडीआरएफ की टीम ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला. बुधवार को मनिहारी घाट के पास शव बरामद हुआ. मनिहारी थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के पिता मनोज पंडित व ग्रामीणों ने मनिहारी घाट पर शव का दाह संस्कार किया. घटना के बाद मां माला देवी का बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >