एमएड का फॉर्म प्रपत्र भरने की तिथि जारी

एमएड का फॉर्म प्रपत्र भरने की तिथि जारी

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी कर मास्टर ऑफ एजुकेशन (एमएड) के द्वितीय सेमेस्टर जून 2025 की परीक्षा के लिए परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि निर्धारित कर दी है. इस बाबत परीक्षा नियंत्रक डाॅ शंकर कुमार मिश्रा ने बताया कि एमएड द्वितीय सेमेस्टर जून 2025 का बिना विलंब शुल्क के साथ परीक्षा प्रपत्र 22 से 26 मई तक भरा जायेगा. वहीं विलंब शुल्क के साथ 27 मई तक परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि निर्धारित है. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा तीन जून से शुरू होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >