छात्र नेताओं की मांग पर बढ़ा दी गयी परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि

छात्र नेताओं की मांग पर बढ़ा दी गयी परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि

मधेपुरा.

छात्र राजद व छात्र जदयू के विश्वविद्यालय इकाई द्वारा सोमवार को बीएनएमयू कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा को स्नातक तृतीय स्थान सत्र 2022-25 का परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि बढ़ाने को लेकर मांग पत्र सौंपा गया. मौके पर छात्र राजद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष सोनू यादव ने कहा कि स्नातक तृतीय खंड में लगभग हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं परीक्षा प्रपत्र भरने से वंचित रह गये हैं. उन्होंने बताया कि कई छात्र-छात्राएं अपार कार्ड व परीक्षा परिणाम पेंडिंग के वजह से परीक्षा प्रपत्र नहीं भर पाये, इसलिए कम से कम दो दिन की तिथि बढ़ायी जाय. छात्र जदयू के विश्वविद्यालय अध्यक्ष निखिल सिंह यादव ने भी कुलपति से दो दिन समय बढ़ाने की मांग की. छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखते हुए कुलपति ने परीक्षा नियंत्रक डाॅ शंकर कुमार मिश्रा को बुलाकर विलंब शुल्क के साथ पांच व छह मई तक परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि बढ़ा दी. मौके पर निशीकांत कुमार, नीरज कुमार, सरोज कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >