पौषी पूर्णिमा पर रामपुर लाही में अंतराज्यीय दंगल एवं मेले का शुभारंभ

दंगल प्रतियोगिता में संजय पहलवान ने मध्य प्रदेश के जलधारी को पराजित किया.

शंकरपुर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर लाही पंचायत के वार्ड संख्या आठ में पौषी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर दो दिवसीय अंतराज्यीय दंगल प्रतियोगिता के साथ–साथ दो दिवसीय भव्य मेले का आयोजन स्थानीय ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है. दंगल का विधिवत शुभारंभ पूर्व विधायक चंद्रहाश चौपाल, राजद प्रखंड अध्यक्ष किशोर यादव, प्रदीप यादव, नीरज ऋषिदेव, शिक्षक संतन कुमार, संजीव कुमार, मुखिया प्रतिनिधि पारस मणि आजाद, अनिल कुमार यादव, मितन कुमार, राजेश कुमार, राजीव कुमार एवं विदुर जी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया. दंगल प्रतियोगिता में संजय पहलवान ने मध्य प्रदेश के जलधारी को पराजित किया. वहीं विनोद बलिया एवं शशिकांत के बीच मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ. संतोष कलकत्ता ने मुकेश छपरा को पराजित किया. महिला दंगल में नम्रता हरियाणा ने खुशी गोरखपुर को पटखनी दी. वहीं बीरेंद्र बक्सर ने ब्रजेश गाजीपुर को पराजित कर जीत हासिल की. इस अवसर पर पंचानंद, रामानंद धुथर शाह, अनिल सरदार सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी मौके पर उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >