अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र फुलौत का सीएस ने किया निरीक्षण

अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र फुलौत का सीएस ने किया निरीक्षण

चौसा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र फुलौत का शनिवार को सिविल सर्जन डॉ मिथिलेश कुमार ठाकुर ने निरीक्षण किया. इस दौरान अस्पताल में दवा आपूर्ति, एंबुलेंस सेवा व डॉक्टर की उपस्थिति समेत कई मुद्दों पर चर्चा की. सीएस ने बताया कि अस्पताल में कई समस्याओं है, जिसे दूर किया जायेगा. उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान मरीजों की सुविधा के लिए 24 घंटे एंबुलेंस सेवा उपलब्ध करायी जायेगी. साथ ही सांप काटने के इलाज के लिए आवश्यक दवाएं भी अस्पताल में उपलब्ध करा दी गयी है. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ज्ञान रंजन कुमार ने एंबुलेंस व स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का आश्वासन दिया. वहीं चौसा पश्चिमी के जिला परिषद सदस्य अनिकेत कुमार मेहता ने अस्पताल से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सिविल सर्जन से बातचीत कर त्वरित समाधान की मांग की. मौके पर अभिषेक नागर, नर्स लोकेंद्र शर्मा, सुभाष कुमार महतो, एनएम ज्योति कुमारी, शबनम कुमारी, तनुजा कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >