बकरीद को लेकर ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज अदा करने उमड.ी भीड.

बकरीद को लेकर ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज अदा करने उमड.ी भीड.

उदाकिशुनगंज ़

प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को ईद उल अजहा का पर्व मनाया गया. सुबह से ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी. पर्व को लेकर बच्चों व युवाओं में उत्साह दिखा़

बकरीद पर्व पर कुर्बानी की परंपरा को लेकर लोगों ने धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार कुर्बानी अदा की. मुस्लिम धर्मगुरुओं ने बताया कि ईद-उल-अजहा त्याग, बलिदान और इंसानियत का संदेश देने वाला पर्व है. यह त्योहार हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा देता है. पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय रहा. वहीं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी तथा प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण करते नजर आये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >