रंगदारी नहीं देने पर खेत में लगा फसल किया बर्बाद, लगायी गुहार

थाना क्षेत्र की इसरायण खुर्द पंचायत में रंगदारी नहीं देने पर खेत में लगे फसल को बर्बाद कर दिया. भू-स्वामी ने रंगदारों द्वारा हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगायी है.

कुमारखंड.

थाना क्षेत्र की इसरायण खुर्द पंचायत में रंगदारी नहीं देने पर खेत में लगे फसल को बर्बाद कर दिया. भू-स्वामी ने रंगदारों द्वारा हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगायी है. पंचायत के यदुआपट्टी वार्ड सात निवासी लालमुहम्मद ने एसपी को आवेदन देकर पडोसी मो नबी, मो तबारक, मो फरमुद, मो नसरुद्दीन, मो हबीब, मो कलाम, मो अमरुल, मो मुख्तार व अन्य अज्ञात के विरुद्ध रंगदारी का विरोध करने पर मारपीट समेत घर में तोड़ फोड़ एवं केवाला की जमीन में लगे फसल को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है. कहा कि दो बार केस भी दर्ज कराया. अलग-अलग दर्ज मामले में अनुसंधानकर्ता द्वारा एक भी अभियुक्तों की गिरफ़्तारी नहीं की गयी. मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >