अपराधियों ने माइक्रोफाइनेंस कर्मी से 45580 रुपया छीना

अपराधियों ने माइक्रोफाइनेंस कर्मी से 45580 रुपया छीना

घैलाढ़. ओपी क्षेत्र के पथराहा चौक से पूरब बनचोलहा पुल के समीप शुक्रवार को माइक्रोफाइनेंस कर्मी से अपराधियों ने 45580 हजार रुपया छीन लिया. पीड़ित ने घैलाढ़ ओपी में शनिवार को आवेदन दिया. वही पीड़ित सुपौल जिला के छातापुर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवास गगन कुमार शर्मा ने आवेदन में बताया कि सहरसा जिला के सौरबाजार के माइक्रोफाइनेंस कंपनी में फील्ड स्टाफ के रूप में कार्यरत हूं. मैं किश्ती वसूल ने इटहरा, मठाही, गम्हरिया, अर्रंहा ठाकुरबाड़ी समीप से पैसा वसूल कर सौरबाजार की तरफ जा रहा था. बनचोलहा पुल के समीप ज्योही पहुंचे की पथराहा से आ रहे एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने धक्का मारकर गिरा दिया. हथियार के बल पर 45580 रुपया छीन लिया.ओपी अध्यक्ष अवधेश प्रसाद ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >