मजदूरों से रुपये लूट मामले में अपराधी गिरफ्तार

उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के सिनवारा गांव के पास पिछले दिनों मजदूरों से रुपया और मोबाइल लूट मामले के आरोपित मंटुन शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के सिनवारा गांव के पास पिछले दिनों मजदूरों से रुपया और मोबाइल लूट मामले के आरोपित मंटुन शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार बदमाश खगड़िया जिले के बेलदोर थाना क्षेत्र के फुलवरिया वार्ड संख्या 10 के रहने वाला हैं. बताया जाता है कि गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया गया था. जानकारी के अनुसार छह जून को सिनवारा गांव के चार पांच मजदूर बगल के गांव से मजदूरी का काम कर शाम में घर लौट रहे थे. सिनवारा गांव के समीप ही बदमाशों ने सभी मजदूरों के पास से लगभग 50 हजार रुपए नगद और मोबाइल लूट लिए थे. मजदूरों ने बदमाशों की पहचान कर लिया था. इस संदर्भ में मजदूर के शिकायत पर मामला दर्ज किया गया.जहां आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया.हालांकि अपराधी के पास कोई समान बरामद नहीं हो पाया.पुलिस ने बताया कि इस अपराधी का पूर्व से अपराधिक इतिहास भी रहा है.इस अपराधी के खिलाफ खगड़िया के बैलदौर और उदाकिशुनगंज थाना में आधा दर्जन के लगभग संगीन मामले दर्ज हैं.वहीं इसी थाना क्षेत्र के शाहजादपुर गांव के मार्च 2023 के एक मामले में आरोपित रोहित कुमार उर्फ गिरधारी सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. छापेमारी अभियान में दारोगा जितेंद्र ठाकुर,धनेश्वर मंडल सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >