ग्वालपाड़ा.
प्रखंड क्षेत्र की मुख्य सड़कों राजपुर सरसंडी गांव के निकट ग्वालपाड़ा से खुरहान सड़क पर मक्का का ठठेरी जमा है. सड़क पर रखा ठठेरी को लेकर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मकई ठठेरी पर भी फिसलती बाइक सवार चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बढ़ गयी है. यही नहीं, सड़क पर लोगों के द्वारा मकई सुखाया जा रहा था. अब ठठेरी अन्य सामान को भी सड़क पर ही रख रहे हैं. सड़क को जाम कर दिया जा रहा है मकई सूखा रहे किसानों और सड़क पर ठठेरी रख कर के किसानों की मनमानी की तब हद दिखती है जब संपूर्ण सड़क पर ही मकई सुखाने को लेकर कब्जा कर लिया जाता है. गौरतलब है कि राहगीरों को आवागमन में हो रही परेशानी से मकई सुखाने वालों को कोई लेना-देना नहीं है. फिलहाल, कोई कार्यवाही नहीं होने से सड़क पर मक्का सुखाने और ठठेरी रखने वाले किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है. एक तरफ बाइक सवार किसानों की इस हरकत से काफी परेशानी है, क्योंकि दस मिनट का रास्ता 30 मिनट में तय करना पड़ता है.उस स्थिति में बाइक सवार को फिसलने का डर हमेशा बना रहता है. किसान बताते हैं कि हमलोगों के पास पर्याप्त जमीन नहीं है. इस वजह से मजबूरन हमलोगों को सड़क पर मकई सुखाना पड़ता है और ठठेरी रखना पड़ता है. साथ ही यह भी बताया कि सड़क गर्म रहने के कारण मक्का एक से दो दिनों में सूखकर तैयार हो जाता है. इन दिनों प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण सड़कों पर मक्का किसानों ने ठठेरी रखने का कब्जा व मकई सुखाने को लेकर बरकरार है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
