प्रखंड सह अंचल कार्यालय के भवन निर्माण को ले भूमि चिन्हित

प्रखंड सह अंचल कार्यालय के भवन निर्माण को ले भूमि चिन्हित

कुमारखंड. प्रखंड सह अंचल कार्यालय का भवन नया बनाया जायेगा. इसको लेकर भवन निर्माण विभाग के अभियंता मनोज आनंद ने मंगलवार को स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान सृजन काल में निर्मित प्रखंड सह अंचल कार्यालय के जर्जर भवन का भी निरीक्षण किया गया. मौके पर लोगों के द्वारा बताया गया कि पूर्व में इसी भवन में प्रखंड सह अंचल कार्यालय चलाया जा रहा था. बाद प्रखंड कार्यालय को यहां से हटाकर बहुउद्देशीय भवन में व अंचल कार्यालय को आधुनिक अभिलेखागार भवन में ले जाया गया. इस संबंध में बीडीओ प्रियदर्शी राजेश पायरट ने बताया कि 30 करोड़ 74 लाख की लागत से स्वीकृत प्रखंड सह अंचल व आवासीय परिसर निर्माण को लेकर भवन निर्माण विभाग के अभियंता द्वारा निरीक्षण किया गया है. चिन्हित भूमि का अभिलेख विभाग को उपलब्ध करा दिया गया है. जल्द ही कार्यालय व आवासीय परिसर का निर्माण शुरू कर दिया जायगा. मौके पर बीडीओ प्रियदर्शी राजेश पायरट, प्रखंड सह अंचल के प्रधान सहायक अमन कुमार, अंचल सहायक मनिन्द्र कुमार, वीरू कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >