लोजापा की बैठक विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

लोजापा की बैठक विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

बिहारीगंज.

बिहारीगंज वाणिज्य समिति धर्मशाला में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रघुनंदन प्रसाद सिंह ने की. प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश के आलोक में संगठन को पंचायत स्तर पर मजबूत करने लोजपा संगठन से प्रखंड क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं व महिलाओं को जोड़ने की जिम्मेदारी दी गयी है. उन्होंने कहा कि बैठक में पार्टी के अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया. मौके पर जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार पासवान, गजेंद्र कुमार भारती, मनीषा कुमारी झा, शशि कुमार पासवान, मिथिलेश कुमार, मुकेश पासवान, हनी कुमार, पिंकू पासवान, पंकज पासवान, बबलू शर्मा, जय प्रकाश पासवान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >