समावेशी मैराथन का उद्देश्य दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से है जोड़ना

समावेशी मैराथन का उद्देश्य दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से है जोड़ना

मधेपुरा.

मधेपुरा क्रिश्चियन अस्पताल द्वारा अल्सटॉम के सहयोग से जिला स्तरीय समावेशी व्हीलचेयर मैराथन का आयोजन किया गया. यह मैराथन मधेपुरा के टीपी कॉलेज से बीपी मंडल चौक तक आयोजित की गयी, इसमें लगभग दो सौ प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में दिव्यांगजनों को कमजोर न समझते हुए उन्हें मुख्यधारा में शामिल करने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का था. मधेपुरा क्रिश्चियन अस्पताल के मुख्य प्रबंधक आशीष अब्राहम ने कहा कि यह मैराथन समाज को जागरूक करने के लिए आयोजित की गयी है, ताकि सभी लोग मिलकर एक समावेशी समाज का निर्माण करें. उन्होंने कहा कि समाज में अक्सर दिव्यांगजनों को कमजोर समझा जाता है, लेकिन असल में वे भी मानसिक रूप से उतने ही मजबूत होते हैं. उन्होंने कहा कि दिव्यांगता केवल शारीरिक हो सकती है, लेकिन आत्मबल और मानसिक दृढ़ता से कोई भी व्यक्ति जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है. उन्होंने समाज के सभी लोगों से अपील की कि वे दिव्यांगजनों को उनके अधिकार दिलाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए आगे आयें.इस आयोजन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने अपनी उर्जा और उत्साह के साथ यह संदेश दिया कि दिव्यांगजनों भी समाज के अभिन्न अंग हैं और उन्हें बराबरी का अवसर मिलना चाहिये. मैराथन के दौरान लोगों ने दिव्यांगजनों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य करने की शपथ भी ली. कार्यक्रम का संचालन डॉ एनेबेल ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >