पूर्व सीबीआइ के निदेशक एनके सिंह के निधन पर जताया शोक

पूर्व सीबीआइ के निदेशक एनके सिंह के निधन पर जताया शोक

मधेपुरा/ कुमारखंड. अपने समय के चर्चित आइपीएस सह सीबीआइ के पूर्व संयुक्त निदेशक निर्मल कुमार सिंह (एनके सिंह) का पांच अक्तूबर को दिल्ली में निधन हो गया है. 87 वर्षीय पूर्व आइपीएस एनके सिंह परिवार के साथ दिल्ली के मयूर बिहार में रहते थे. सीबीआइ के पूर्व संयुक्त निदेशक एनके सिंह मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र के कुमारखंड गांव के निवासी थे. एनके सिंह ने तीन अक्तूबर, 1977 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को गिरफ्तार किया था. उस समय केंद्र में मोराराजी देसाई की सरकार थी. एनके सिंह 1961 बैच के आइपीएस अधिकारी थे. इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन के जिलाध्यक्ष व एनके सिंह के भतीजा संजय कुमार सिंह ने कहा कि उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा. उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक एनके सिंह को उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सेवा के दौरान और उसके बाद भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान के लिए रोटरी इंटरनेशनल द्वारा 1998 में ‘मानव सेवा पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया. अपने पहले कार्यकाल- 1972 से 1980 तक- सीबीआइ में उनका कार्यकाल दो खंडों में रहा. बाद में सीबीआइ के ज्वाइंट डायरेक्टर रहते हुए ही वे रिटायर हुये. एनके सिंह समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे. समता पार्टी के सिंबल पर वे कई दफा मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़े, लेकिन उन्हें कभी वांछित सफलता नहीं मिल पायी. सेवानिवृत्ति के पश्चात उन्होंने विद्यार्थियों को भी समय-समय पर मार्गदर्शन दिया एवं अपनी निष्ठा, अनुभव एवं आदर्शों से नई पीढ़ी को प्रेरित किया. निधन पर बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव , विधान परिषद सदस्य द्वय डॉ संजीव सिंह, डॉ अजय कुमार सिंह, पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद डॉ रेणू कुशवाहा, पूर्व मंत्री रविंद्र चरण यादव ,पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, कांग्रेस नेता केशर सिंह, प्रो पूजा भारती, इंटक जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश सिंह, प्रभात कुमार सिंह, भाजपा नेता अखिलेश कुमार सिंह उर्फ नुनु बाबू, हाजी अब्दुस सत्तार, प्राचार्य रविंद्र कुमार रमन, डॉ डीके सिन्हा, डॉ इन्द्रभूषण कुमार, डॉ एसके संत, डॉ एके मिश्रा, डॉ मिथिलेश कुमार, डॉ विवेक भारती आदि ने शोक जताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GUNJAN THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >