जल्द पूरा करें एनएच का निर्माण कार्य- डीएम

जल्द पूरा करें एनएच का निर्माण कार्य- डीएम

मधेपुरा. डीएम विजय प्रकाश मीणा ने शनिवार को मिशन मार्ग अंतर्गत एनएच 106 व 107, ग्रामीण कार्य प्रमंडल, पथ प्रमंडल, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड की मासिक समीक्षा बैठक की,जिसमें एनएच 106 पैकेज -1 की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने बुढावे ब्रिज तथा मानिकपुर ब्रिज के गार्डर लाॅन्चिंग का कार्य त्वरित गति से करते हुए 15 जून तक पूरी तरह से संचालित करने का निर्देश दिया. साथ ही ड्रेन निर्माण व फेंसिंग कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया . एनएच 106 पैकेज -2 की समीक्षा के क्रम में तकनीकी अवरोधों का निष्पादन कर मानव बल को बढ़ाते हुए माइनर ब्रिज का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. मॉनसून से पहले सड़क के गड्डे भरने का निर्देश- एनएच 107 की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने सभी लंबित कार्यों को निर्धारित टाइमलाइन के अनुसार पूर्ण करने का निर्देश दिया. ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने आगामी माॅनसून को देखते हुए सभी गड्ढों आदि की भराई संबंधित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >