प्रखंड कार्यालय में लगा शिकायत व सुझाव पेटी

प्रखंड कार्यालय में लगा शिकायत व सुझाव पेटी

पुरैनी. प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शिकायत व सुझाव पेटी लगाया गया है. यह जानकारी प्रमुख रेखा पंडित ने दी. उन्होंने बताया कि इसमें प्रखंड, अंचल, आरटीपीएस, आधार सेंटर, थाना सहित विभिन्न विभागों के कार्यों में अगर किसी लोगों को किसी प्रकार की परेशानी होती है, तो वह अपनी शिकायत एक पेपर में लिखकर पेटी में गिरा सकते हैं. इसके अलावा विभिन्न विभागों के कार्यों में अथवा स्वच्छता अन्य व्यवस्था में किसी प्रकार का कोई सुझाव हो तो वह भी लिखकर पेटी में दे सकते हैं. शिकायत व सुझाव पेटी को सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक रूप से खोलकर उन समस्याओं का समाधान किया जायेगा. साथ ही सुझाव पर सभी की सहमति से कार्य किया जायेगा. प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश पंडित ने बताया कि 18 वर्ष से लेकर ऊपर के जितने भी आधार कार्ड में फिंगरप्रिंट, आईरिस और फोटो सुधार के लिए कार्य होगा उसका शुल्क विभाग के द्वारा 100 रुपया निर्धारित किया गया है, अगर नाम, लिंग, जन्म तिथि और पते मैं सुधार किया जाता है तो 50 रुपया शुल्क निर्धारित है. इसके अलावा जन्म प्रमाण पत्र बनवाना है तो प्रत्येक वर्ष 10 रुपयाा शुल्क निर्धारित है. वहीं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए मृत्यु की तिथि बीतने के बाद प्रत्येक वर्ष 10 रुपया प्रति वर्ष निर्धारित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >