आनंद विहार मुहल्ले से कोबरा सांप का किया रेस्क्यू

वन विभाग की टीम ने बताया कि इस कोबरा सांप की आयु लगभग 60 वर्ष से भी ज्यादा है.

मधेपुरा आनंद विहार वार्ड नंबर तीन में चार फीट का एक गहुंवन कोबरा सांप मिला, जिसे वन विभाग की टीम ने शनिवार को पकड़ लिया. वार्ड पार्षद शशि कुमार यादव ने बताया कि मोहल्ले में कई दिनों से कोबरा सांप चहलकदमी कर रहा था. जैसे ही उन्हें पता चला, तुरंत वन विभाग की टीम को सूचना देकर उदाकिशुनगंज से कैलाश पासवान को सांप के रेस्क्यू के लिए बुलाया. श्री यादव ने बताया कि सांप को लेकर वार्डवासियों के बीच डर का माहौल बन गया था. वन विभाग द्वारा सांप को पकड़ कर ले जाने के बाद स्थिति सामान्य हुई. वन विभाग की टीम ने बताया कि इस कोबरा सांप की आयु लगभग 60 वर्ष से भी ज्यादा है. यह बहुत ही खतरनाक और जहरीला सांप है. कैलाश पासवान ने पार्षद शशि यादव के घर के बगल स्थित संजय यादव के घरेलू परिसर से कोबरा सांप को पकड़ा. उन्होंने बताया कि कहीं भी इस तरह के विषैला सांप पाया जाता है तो तुरंत वन विभाग को सूचना दें. श्री पासवान ने बताया कि इस तरह के सैकड़ों सांपों का उन्होंने रेस्क्यू किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >