योगीराज मध्य विद्यालय के बच्चे गये परिभ्रमण पर

योगीराज मध्य विद्यालय के बच्चे गये परिभ्रमण पर

पुरैनी.

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नरदह पंचायत के मध्य विद्यालय योगीराज के छात्र-छात्राओं का एक दल मुख्यमंत्री बिहार परिभ्रमण योजना के तहत मंदारहिल, बांका भ्रमण के लिए रवाना हुआ. भ्रमण दल को मुखिया रीता कुमारी, प्रधानाध्यापक दयाशंकर राम, शिक्षा समिति के अध्यक्ष सिंटू कुमार, सचिव सोनी देवी ने रवाना किया. प्रधानाध्यापक ने कहा कि यह यात्रा बच्चों को बिहार की समृद्ध विरासत व प्राकृतिक सुंदरता से परिचित करायेगी. दल में शिक्षक अभिताभ आनंद ,संजय कुमार ,आलोक कुमार , मनोज कुमार रजक ,उषा सिन्हा ,मेनका भारती आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >