नहर में डूबने से बच्चे की हुई मौत

नहर में डूबने से बच्चे की हुई मौत

सिंहेश्वर.

थाना क्षेत्र अंतर्गत सरोपट्टी स्थित नहर में डूबने से एक बच्चे की मौत शुक्रवार को हो गयी. इस बाबत कुमारखंड के श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगवारा वार्ड नौ निवासी रौशन कुमार ने बताया कि उसका तीन वर्षीय पुत्र रौनक कुमार ननिहाल गया था. जहां घर के आगे नहर है. जिस पर बने बांस के चचरी को पार करने के दौरान वह पानी में गिर गया. निकालने के बाद मेडिकल कॉलेज ले गया, जहां डॉक्टरों ने रौनक को मृत घोषित कर दिया गया. इधर, थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >