हॉली क्रॉस बालिका विद्यालय में सर्वाइकल कैंसर प्रतिरक्षण टीकाकरण अभियान शुरू

हॉली क्रॉस बालिका विद्यालय में सर्वाइकल कैंसर प्रतिरक्षण टीकाकरण अभियान शुरू

मधेपुरा. हॉली क्रॉस बालिका विद्यालय में शनिवार को मुख्यमंत्री बालिका सर्वाइकल कैंसर प्रतिरक्षण टीकाकरण अभियान शुरू हुआ. मौके पर सदर अस्पताल के कर्मी, विद्यालय निदेशिका डॉ वंदना कुमारी, सचिव गजेन्द्र कुमार व शिक्षिका आलिया सोनेवर मौजूद थे. नौ से 14 वर्ष के बालिकाओं के लिए कैंसर प्रतिरोधन के लिए बिहार सरकार के द्वारा ये योजना चलायी जा रही है. जिसमें मधेपुरा जिला के निजी विद्यालयों में हॉली क्रॉस बालिका विद्यालय पहला विद्यालय है, जिसमें टीकाकरण किया.ज्ञात हो कि शनिवार को डॉ वंदना कुमारी व डॉ गजेंद्र कुमार के 30वें शादी के सालगिरह के शुभअवसर पर निदेशिका कहा कि यह दिन विद्यालयों के बालिकाओं से स्वास्थ्य के लिए समर्पित है. इसलिए उन्होंने आज के दिन बच्चो कों सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए ये प्रतिरोधन टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया. छात्राओं व अभिभावकों टीका के बारे में जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >