बीडब्लूओ को मिला बीईओ का अतिरिक्त प्रभार

बीडब्लूओ को मिला बीईओ का अतिरिक्त प्रभार

कुमारखंड. प्रखंड कल्याण पदाधिकारी किशोर भास्कर को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार मिला है. विदित हो कि बीते 31 जनवरी 2025 से नवलकिशोर सिंह बीईओ के भी प्रभार में थे. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ कुमारखंड व प्राथमिक शिक्षक संघ कुमारखंड द्वारा प्रखंड संसाधन केंद्र कुमारखंड पर नवपदस्थापित बीईओ किशोर भास्कर का स्वागत किया गया. बीईओ किशोर भास्कर ने पदभार ग्रहण कर कहा कि हमारी प्राथमिकता शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की है. मौके पर डीडी मनोज कुमार, संजीव कुमार सुमन, सुबोध कुमार, नीरज कुमार, अभिषेक कुमार, कुंदन कुमार, विनय कुमार, बिक्की कुमार, राजेश कुमार, प्रधानाध्यापक संजय कुमार, सुमन कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >